यूपी के चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के '1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से गायब' होने के दावे पर कहा है कि आयोग धर्म/जाति के आधार पर मतदाता सूची तैयार नहीं करता। बकौल आयोग, सूची में केवल नाम/उम्र/लिंग/पता दर्ज होता है। उन्होंने बताया कि थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर से लोग खुद ऐसे आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं।