चुनाव आयोग ने गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत 474 राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। आयोग ने अगस्त में भी 334 दलों का पंजीकरण समाप्त किया था यानी कि 2 महीने में 808 राजनीतिक दलों पर कार्रवाई हुई है। दरअसल, यह कार्रवाई उन पार्टियों पर हुई है जिन्होंने पिछले 6 वर्षों से किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है।