चुनाव आयोग ने बताया देश में कितने बार हो चुका है SIR; जानें यह आखिरी बार कब हुआ था
चुनाव आयोग ने बताया है कि देश में अबतक 8 बार स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) किया जा चुका है। यह प्रक्रिया 1951-2004 के बीच संपन्न हुई थी। आयोग के अनुसार, आखिरी बार एसआईआर करीब 21-साल पहले 2002-2004 में हुआ था। गौरतलब है, आयोग ने पूरे देश में एसआईआर के नए चरण का एलान किया है जो मंगलवार से शुरू होगा।