बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर भी मतदाता बनना संभव है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदान से 10 दिन पहले तक फॉर्म 6 भरकर नाम जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आवेदक की उम्र 18-साल/उससे अधिक होनी चाहिए। आवेदन ऑनलाइन/बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के ज़रिए किया जा सकता है।