चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले देश के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का वार्षिक पारिश्रमिक ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 कर दिया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे बीएलओ को अब ₹2,000 (पहले ₹1,000) और बीएलओ पर्यवेक्षकों को ₹18,000 (पहले ₹12,000) मिलेंगे। पहली बार ईआरओ को ₹25,000 और एईआरओ को ₹30,000 पारिश्रमिक देने का फैसला किया गया।