चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों की लंबी लाइन का वीडियो हुआ वायरल

बिहार में चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों की लंबी लाइन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "राज्य या देश जितना गरीब होता है उसके नेता उतने ही अमीर होते हैं।"