राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच रतनी देवी जाट ने चुनाव जीतने पर सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी का कटहल चढ़ाया है। उन्होंने चुनाव में जीत की मन्नत मांगी थी। परिवार ने संकल्प लिया था कि जिस चुनाव चिन्ह पर जीत मिलेगी उसी का चांदी का प्रतिरूप भगवान को भेंट करेंगे। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।