चुनाव जीतने पर दिल्ली के 'तालकटोरा स्टेडियम' का बदलेंगे नाम: BJP के प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 'तालकटोरा स्टेडियम' का नाम बदलने का वादा किया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में एक तालकटोरा स्टेडियम है...यह मुगलों के समय का नाम है। सरकार बनने के बाद एनडीएमसी काउंसिल की पहली मीटिंग में इसका नाम बदलकर 'भगवान महर्षि वाल्मीकि' के नाम पर रखा जाएगा।"