चुनाव प्रचार के दौरान पेरू में महिला उम्मीदवार के सिर पर मारी गई गोली, 4 राउंड फायर का वीडियो वायरल

पेरू के एंकाश क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रीय गवर्नर पद की उम्मीदवार और पत्रकार सुसी अपोंटे पोलो की पीछे से सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक बाज़ार में चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन पर चार राउंड फायरिंग हुई जिसका वीडियो सामने आया है। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत की पुष्टि की गई।

Load More