चुनाव में हारने के बाद पूर्व मुखिया ने बिहार में तुड़वाई अपनी बनवाई हुई सड़क
जहानाबाद (बिहार) में एक पूर्व मुखिया का अपनी ही बनवाई हुई सड़क तोड़ देने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया को वोट नहीं दिया तो इसलिए उन्होंने ऐसा किया। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने कहा कि मामले की जांच करवा रहे हैं। मामला नौरु पंचायत का है।