चीन से बांग्लादेश जा रहे एक शिप को इंडोनेशियाई नौसेना ने ज़ब्त किया है। शिप में 405 टन सोडियम परक्लोरेट था और ये रॉकेट और मिसाइल के ईंधन में इस्तेमाल होने वाला शक्तिशाली ऑक्सीडाइज़िंग केमिकल है। वहीं, शिप में लाखों अनरजिस्टर्ड सिम कार्ड भी मिले। इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक, ज़ब्त केमिकल से 100 मिसाइलें तक बनाई जा सकती थीं।