inshorts

चीन से बाहर पैदा होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, उन्होंने अपनी किताब में किया दावा

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने अपनी एक पुस्तक में कहा है कि उनके उत्तराधिकारी का जन्म 'आज़ाद दुनिया' (चीन से बाहर) होगा। उन्होंने पहले भी कहा था कि वे तिब्बत से बाहर पुनर्जन्म ले सकते हैं, संभवतः भारत में जहां वे निर्वासन में रहते हैं। बकौल दलाई लामा, उनका मिशन तिब्बती लोगों की आवाज़ को उठाना है।"