चुप रहना अपराध है, जब बोलना आपकी ड्यूटी हो: अपने फेयरवेल के दिन हाईकोर्ट के जज
बॉम्बे हाईकोर्ट में बुधवार को जस्टिस महेश एस सोनक ने अपने फेयरवेल के दौरान कई अहम बातें की। वकीलों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जब बोलने की ज़िम्मेदारी हो और तब भी चुप रहा जाए तो यह अपराध के समान है।" गौरतलब है कि जस्टिस सोनक इस सप्ताह के अंत में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद संभालेंगे।