बलांगीर (ओडिशा) में सोमवार को चिप्स का पैकेट फटने से एक 8-वर्षीय बच्चे की एक आंख फूट गई। बकौल रिपोर्ट, बच्चा गैस चूल्हे के पास था, अचानक चिप्स का पैकेट उसके हाथ से छूट गया और गैस की आग के संपर्क में पैकेट ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि बच्चे की आंख की पुतली बाहर आ गई।