चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे विश्व कप 2027 खेलने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "रोहित-विराट अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन दो साल बाद क्या परिस्थिति होगी...यह कहना मुश्किल है।" अगरकर ने कहा, "क्या पता तबतक कोई युवा उनकी जगह ले ले।"