inshorts

चाय के साथ एक बार में कितने मखाने खाएं, कैसे ज़्यादा खाने से हो रही गैस की समस्या?

डाइटीशियन श्वेता शाह पंचाल ने बताया है, "चाय के साथ 10-12 मखाने खाना ठीक है लेकिन कटोरी भर नहीं।" उन्होंने बताया, "जब आप चाय-मखाना एकसाथ लेते हैं तो चाय में मौजूद टैनिन कैल्शियम-मैग्नीशियम के अवशोषण को रोकता है...दोनों को पचाने के लिए अलग-अलग एंजाइम की ज़रूरत होती है...इससे पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है...कई बार गैस/ब्लोटिंग की समस्या होती है।"