आगरा (यूपी) में एक महिला को उसके सास-ससुर ने चाय ठंडी होने की वजह से पीट दिया। ससुर द्वारा मुंह पर मुक्का व लात मारे जाने से महिला बेहोश हो गई जिसके बाद उसके सास-ससुर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने होश में आने के बाद शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने उसके सास-ससुर पर केस दर्ज किया।