चाय बनाने के लिए जलाया चूल्हा, पलभर में ज़िंदा जलकर हुई मौत; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंज़र
कोटा (राजस्थान) में एक दूध डेयरी में गैस लीक होने से भीषण हादसा हो गया। ऑनलाइन सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते ही अचानक आग का तेज़ भभका उठा और डेयरी में काम करने वाला युवक उसकी चपेट में आ गया। इसमें युवक की ज़िंदा जलने से मौत हो गई।