चाय बनाने से मना करने पर यूपी में शख्स ने की बहू की हत्या, किए कई टुकड़े व फाड़ दिया पेट

लखीमपुर खीरी (यूपी) में एक 60-वर्षीय शख्स ने शुक्रवार को अपनी बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर दिए और उसका पेट भी फाड़ दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बहू ने चाय बनाने से इनकार करते हुए अभद्रता से जवाब दिया जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका।