चायवाले का आया ₹1.6 लाख का बिजली बिल, सदमे में हार्ट अटैक आने से हुई मौत
इटावा (यूपी) में एक चाय विक्रेता को ₹1.6 लाख का बिजली बिल मिलने के बाद कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई है। उसने कई बार अधिकारियों से बिल की दोबारा जांच करवाने की गुहार लगाई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उसकी मौत के बाद स्थानीय लोगों ने SDO कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।