घर में घुसे, केक खाया; फिर बर्थडे गिफ्ट समेत लाखों का माल ले उड़े बंगाल के चोर
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 3 चोरों ने एक घर में घुसकर पहले फ्रिज में रखा जन्मदिन का केक खाया फिर चोरी की। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे और वे नकदी, डॉलर, रत्न और शराब समेत ₹5 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।