चोरों ने यूपी में व्यापारी के घर से चुराए ₹10 लाख की कीमत के 400 कबूतर
मेरठ (यूपी) में चोरों ने एक व्यापारी के घर से ₹10 लाख से अधिक कीमत के 400 कबूतर चोरी कर लिए हैं। व्यापारी 20-वर्षों से कबूतरों को बेचने का काम करता है और उसने घर की छत पर पिंजरों में कबूतरों को पाला हुआ था। बकौल पुलिस, व्यापारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।