चोरी हुई भैंस नहीं मिलने पर उसके बच्चे को लेकर SP दफ्तर पहुंचा MP का किसान, कहा- इसे आप पालो

छतरपुर (एमपी) में एक किसान परिवार 30-दिन पहले चोरी हुई अपनी भैंस के नहीं मिलने पर उसके बच्चे को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा। परिवार ने कहा, "पुलिस अबतक भैंस को नहीं खोज सकी...या तो पुलिस भैंस को खोज दे या फिर उसके बच्चे का पालन वही करे।" बकौल किसान, पड़वे को पालने में बहुत खर्च हो रहा है।