चैरिटी कमिश्नर ने नोएल टाटा से क्यों मांगा जवाब? उखाड़े जा रहे हैं 37 साल पुराने गड़े-मुर्दे
महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा को नोटिस जारी कर 1989 के एक शेयर ट्रांसफर मामले पर 2-सप्ताह में स्पष्टीकरण और दस्तावेज मांगे हैं। यह कार्रवाई 833 शेयरों के कथित गैर-कानूनी हस्तांतरण और हितों के टकराव के आरोपों पर की गई है। हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।