चोर ने भीषण गर्मी में राजस्थान में चुराया कूलर, अगले दिन स्टैंड चुराने पहुंचा तो खदेड़ा गया

जोधपुर (राजस्थान) में भीषण गर्मी के बीच एक चोर ने एक घर के बाहर रखे कूलर को चुरा लिया और फिर अगले दिन उसी जगह पर कूलर का स्टैंड चुराने पहुंचा लेकिन लोगों ने उसे खदेड़ दिया। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिस आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान की है और उसकी तलाश जारी है।