चेर्नोबिल में कुत्तों का रंग हो रहा है नीला, वजह का नहीं चल सका पता
‘डॉग्स ऑफ चेर्नोबिल’ नामक संगठन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें कुछ कुत्ते नीले रंग में दिख रहे हैं। बकौल संगठन, यह बदलाव हाल के हफ्तों में हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोबाल्ट, कॉपर सल्फेट या अन्य औद्योगिक रसायनों के संपर्क से उनका रंग बदला होगा। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।