अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली कर्क की हत्या के बाद अमेरिका के वामपंथी संगठन ANTIFA (एंटी फॉसिस्ट) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 'एंटीफा' अति-वामपंथी उग्रवादियों का नेटवर्क है जो फासीवादी, नस्लवादी गतिविधियों का विरोध करता है। यह अकसर दक्षिणपंथी रैलियों के खिलाफ प्रदर्शन करता है। 1917 की रूसी क्रांति का लाल झंडा इसका प्रतीक है।