चारधाम यात्रा के लिए अब तक 23.50 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है और अब तक 23.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पर्यटन विभाग के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए 7.92 लाख, बदरीनाथ के लिए 7.11 लाख, गंगोत्री के लिए 4.19 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.84 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।