चिली में समुद्र में कयाकिंग (एक तरह का नौकायन) कर रहे एक 24 वर्षीय शख्स को हंपबैक व्हेल ने ज़िंदा निगल लिया और इस दौरान उसका पिता इस पल का वीडियो रिकॉर्ड करता रह गया। हालांकि, कुछ ही क्षण बाद व्हेल ने शख्स को बाहर उगल दिया। शख्स ने बाद में बताया कि उसे लगा कि वह मरने वाला है।