चालान काटने गए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ही तोड़ा नियम, लड़के ने पकड़ी गलती; वीडियो वायरल
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक युवक के बिना हेलमेट स्कूटर चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया लेकिन युवक ने भी पुलिसकर्मियों की गलती पकड़ ली और उन्हें जुर्माना भरने पर मज़बूर कर दिया। दरअसल, जिस स्कूटर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सवार थे उसकी नंबर प्लेट धुंधली थी। युवक ने पुलिसकर्मियों का पीछा करके पकड़ा और उन्हें डांटते हुए वीडियो बनाया।