केंद्र सरकार ने टूटे चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इसके निर्यात पर लगी रोक हटा ली है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा, "टूटे चावल की एक्सपोर्ट पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से 'प्रतिबंधित से फ्री' संशोधित किया गया है।" एक्सपोर्टर्स ने सरकार से इंवेंट्री में वृद्धि के कारण शिपमेंट की इजाज़त देने की अपील की थी।