झारखंड के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अनुज कुमार ने बताया है कि अक्सर लोग मानते हैं कि चावल से शुगर बढ़ता है और रोटी से नहीं लेकिन सच यह है कि दोनों में कार्बोहाइड्रेट लगभग बराबर होता है। उन्होंने कहा कि फर्क सिर्फ मात्रा, फाइबर व पकाने के तरीके से पड़ता है और रोटी व चावल दोनों खाने चाहिए।