चाहे सौ गलतियां मेरी हों, अंदर तू ही जाएगा: दिल्ली में पार्किंग विवाद में शख्स से महिला
दिल्ली में पार्किंग विवाद का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को एक महिला और उसकी बेटी धमकाती और गाली देती दिख रही हैं। महिला ने कहा, "लेडी को गलत बोलने पर तू ही अंदर जाएगा। चाहे मेरी सौ गलतियां होंगी लेकिन तेरी गलती पहले है।" बकौल शख्स, महिला ने गलत तरह से कार पार्क की थी।