डॉक्टर राजेश प्रधान के अनुसार, चेहरे पर दिखने वाले कुछ बदलाव फैटी लिवर की समस्या की ओर इशारा करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे, गालों पर असामान्य लालपन/खुजली वाले धब्बे, त्वचा/आंखों में पीलापन और चेहरे पर सूजन फैटी लिवर के संकेत हो सकते हैं। बकौल डॉक्टर, समय पर जांच और संतुलित डाइट से इससे बचा जा सकता है।