केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के राज्यपाल से प्रभार लेकर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए अलग प्रशासक नियुक्त करने की कोई योजना विचाराधीन नहीं है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया था कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से चंडीगढ़ के लिए पूर्णकालिक प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है।