चंडीगढ़ (पंजाब) प्रशासन ने स्कूल, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के रास्तों पर अधिकतम गति सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी है। इंजीनियरिंग विभाग को इन संस्थानों के एंट्री और एग्ज़िट पॉइंट्स पर गति सीमा बताने वाले साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गये हैं। बकौल एसएसपी (ट्रैफिक) मनीषा चौधरी, साइन बोर्ड्स लगने तक चालान नहीं काटे जाएंगे।