चंडीगढ़ में बिजली आपूर्ति हुई बहाल, कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल: प्रशासन

चंडीगढ़ में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अपनी 3-दिवसीय हड़ताल वापस ले ली है जिसके बाद अधिकांश इलाकों में बिजली वापस आ गई है। गौरतलब है, कर्मचारियों की हड़ताल के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई घरों में 36 घंटों से बिजली व पानी नहीं था। वहीं, प्रशासन ने एस्मा लागू कर हड़ताल पर रोक लगा दी थी।