पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के मामले में शिमला के ढली से एक 31 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है। इससे पहले इस मामले में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया गया है।