चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने 19 और 20 सितंबर को छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया

छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के मामले में विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र चंडीगढ़ (पंजाब) विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 19 और 20 सितंबर को गैर-शिक्षण दिवस (अवकाश) घोषित किया है। दरअसल, एक छात्रा पर आरोप है कि उसने कम-से-कम 60-छात्राओं के नहाते समय वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर लीक किया। पुलिस ने आरोपी छात्रा को अरेस्ट कर लिया है।