चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर मरम्मत कार्य के दौरान जेसीबी मशीन पर गिरी चट्टान, सामने आया वीडियो

मंडी (हिमाचल प्रदेश) में चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे के पास भूस्खलन के बाद चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान एक जेसीबी मशीन पर बड़ी सी चट्टान और मलबा गिरने से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मंडी की एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा, "ड्राइवर सुरक्षित है...मरम्मत कार्य चालू है।"