चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 'आप' ने 35 में से 14 सीटों पर हासिल की जीत, बीजेपी को 12 सीटें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 35 सीटों में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस ने 8 सीटें जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 1 सीट हासिल की है। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "यह पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।"