चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (मोहाली) की करीब 60 छात्राओं का हॉस्टल में नहाते समय वीडियो बनाकर ऑनलाइन लीक किए जाने के बाद शनिवार रात यूनिवर्सिटी में बड़ा विरोध-प्रदर्शन हुआ। वीडियो बनाकर शिमला में एक लड़के को भेजने के आरोप में छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 354सी और आईटी एक्ट में केस दर्ज हुआ है।