चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की जानकारी देते समय हंस रही थीं पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष?: मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले की जानकारी देने के दौरान हंसने का आरोप लगाया है। मालीवाल ने गुलाटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें शेयर कर कहा, "महिला आयोग महिलाओं के हित के लिए होते हैं...अफसोस देश के अधिकतर महिला आयोग...किट्टी पार्टी के कार्यालय बन गए हैं।"