चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की आरोपी लड़की को फटकार लगा रहीं यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की वॉर्डन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला वॉर्डन आरोपी छात्रा को लेकर अन्य छात्राओं से कहती दिखीं, "इसे पूरी नंगी करो और वीडियो बनाओ।" वॉर्डन ने छात्रा को थप्पड़ मारने और सस्पेंड करने की धमकी भी दी।