चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में शिमला का एक शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के मामले में शिमला के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस ने इससे पहले एक छात्रा को गिरफ्तार किया था जिसने कथित तौर पर वीडियो बनाकर शिमला में एक शख्स को भेजा था।