चंडीगढ़ से बीएसपी प्रत्याशी को सिक्कों से तोलने के दौरान टूटा तराज़ू, आई गंभीर चोट
चंडीगढ़ से बीएसपी की लोकसभा प्रत्याशी डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्हें सिक्कों से तौला जा रहा था और इस दौरान तराज़ू के टूटने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लग गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाए हैं।