चंद्रपुर हादसे में रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को ₹1-₹1 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे के पीड़ितों के लिए रेलवे ने मुआवज़े का एलान किया है। रेलवे के अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को ₹1-₹1 लाख जबकि हल्की चोट वाले लोगों को ₹50-₹50 हज़ार की मदद दी जाएगी।