चीन ने अपने एक मानवरहित अंतरिक्षयान चांग-6 को रविवार को चंद्रमा के फार साइड (पृथ्वी से नज़र नहीं आने वाले हिस्से) पर उतार दिया। यह साउथ पोल-एटकेन बेसिन नामक क्रेटर (गड्ढे) में लैंड हुआ। इसके ज़रिए चीन चांद के फार साइड से सैंपल लाने वाला पहला देश बनना चाहता है। फार साइड पर यह चीन का दूसरा मिशन है।