चंद्रमा पर क्रैश हुआ 'रहस्यमयी' रॉकेट, बने 2 नए क्रेटर; तस्वीर की गई जारी
नासा ने बताया है कि चंद्रमा पर 'रहस्यमयी रॉकेट' के टकराने से पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह पर 2 असामान्य नए क्रेटर बन गए हैं। नासा ने क्रैश वाली साइट की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें 2 क्रेटर दिखाई दे रहे हैं। इस अज्ञात रॉकेट को 2021 के अंत में चंद्रमा पर क्रैश लैंड की तरफ बढ़ते हुए देखा गया था।