चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को आधिकारिक तौर पर 'शिव शक्ति' पॉइंट नाम दिया गया
चंद्रमा की जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा था उसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) से मंज़ूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर 'शिव शक्ति' पॉइंट नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में लैंडिंग साइट का नाम 'शिव शक्ति' रखने की घोषणा की थी। गौरतलब है, चंद्रयान-3 पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ था।